| Monday, 09 April 2012 14:35 |
दोशी ने साइबर जगत मेें मोदी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस की तैयारियों पर कहा, ''नये प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाड़िया के कार्यभार संभालने के बाद हमने एक सूचना प्रौद्योगिकी इकाई को सक्रिय कर दिया है जो कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी :जीपीसीसी: कार्यालय में सुबह दस बचे से रात आठ बजे तक कार्य करता है। इसका कार्य साइबर जगत में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार का मुकाबला करना है।''
|
Monday, April 9, 2012
गुजरात में साइबर जंग शुरू, हथियार बनीं सोशल साइट्स
गुजरात में साइबर जंग शुरू, हथियार बनीं सोशल साइट्स
अहमदाबाद, नौ अप्रैल (एजेंसी) साइबर जगत मोदी और उनके विरोधियों के बीच जंग का मैदान बन गया है। सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे फेसबुक और ट्विटर, ब्लाग, ईमेल, वेबसाइट, वीडियो अपलोड करने वाली साइटें और सभी संभव इंटरनेट माध्यमों का इस्तेमाल इंटरनेट इस्तेमालकर्ताओं विशेष रूप से युवाओं को मोदी की ओर आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment