| Saturday, 09 March 2013 11:59 |
कटक (भाषा)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज सैंकड़ों महिलाओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून :आफ्स्पा: को खत्म किये जाने की मांग की। महिला संस्कृतिका संगठन और अखिल भारतीय लोकतांत्रिक युवा संगठन के बैनर तले इन महिलाओं ने प्रदर्शन किया और कहा कि आफ्स्पा को न्यायमूर्ति जे एस वर्मा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिये आपराधिक कानूनों में संशोधनों के लिये दी गई सिफारिशों के अनुरूप खत्म किया जाये । महिलाओं ने शराब की बड़े पैमाने पर बिक्री पर रोक लगाये जाने की मांग की । |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago

No comments:
Post a Comment