| Saturday, 31 March 2012 13:40 |
चेन्नई, 31 मार्च (एजेंसी) अन्नाद्रमुक प्रमुख एवं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने अपने से अलग हुई अपनी करीबी सहयोगी शशिकला के साथ फिर से मित्रता का संकेत देते हुए आज उनका निष्कासन रद्द कर दिया । पार्टी सुप्रीमो ने पिछले साल निष्कासित की गईं शशिकला द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को स्वीकार करते हुए यह फैसला किया । उन्होंने कहा, ''इससे मुझे दुख और सदमा पहुंचा । जो कुछ हुआ , वह सब उनकी जानकारी के बिना घटित हुआ और यह एक ''सच'' है ।'' जयललिता द्वारा लंबे समय से अपनी विश्वस्त रही शशिकला को निकाले जाने के कदम ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी थी । मुख्यमंत्री ने हालांकि कहा कि शशिकला के पति एम नटराजन सहित उनके रिश्तेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा, ''पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके साथ कोई संपर्क नहीं रखना चाहिए ।'' |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago
No comments:
Post a Comment