| Wednesday, 11 September 2013 08:59 |
गृह सचिव कमल सक्सेना ने लखनऊ में बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कुल 38 लोग मारे गए हैं, जिनमें मुजफ्फरनगर में 32 लोग मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ से दो लोगों के मारे जाने की खबर है। हापुड़, बागपत, सहारनपुर व शामली में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस महानिरीक्षक (अपराध) आशीष गुप्ता ने बताया है कि मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में हुए दंगों के सिलसिले में अब तक कुल 975 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। और 1720 शस्त्र लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक बागपत में गिरफ्तार तीन और सहारनपुर में दो लोगों के खिलाफ रासुका लगाया गया है, जबकि सहारनपुर में चार लोगों के खिलाफ रासुका लगाने की प्रक्रिया चल रही है। मुजफ्फरनगर में अब तक किसी पर रासुका नहीं लगाए जाने के बारे में पूछे गए सवाल होने पर उन्होंने कहा कि वहां भी इस बारे में प्रक्रिया चल रही है, मगर इस बाबत उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी। गुप्ता ने यह भी बताया कि 27 अगस्त को दो समुदायों के तीन युवकों की हत्या के बाद दोनों तरफ से जिन 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी, उनमें सात की नामजदगी गलत पाई गई है और उनके नाम मुकदमे से हटा दिए गए हैं। उधर, सहारनपुर नगर, देवबंद शहर, रामपुर मनिहारान, बड़गांव व ग्राम रणखंडी में असामाजिक तत्वों ने कई घटनाओं को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति की हत्या कर दी और तीन लोगों को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मंगलवार को भी जिले में तनाव रहा और छिटपुट घटनाएं जारी रहीं। पुलिस ने बताया कि रामपुर मनिहारान में कुछ लोगों ने फेरी लगाने वाले एक वृद्ध को पीट कर घायल कर दिया। कस्बा बड़गांव में मिजोरम निवासी दो लोगो के साथ मारपीट की गई। देवबंद में कुटी रोड पर 80 साल के एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। सोमवार देर रात देवबंद के सबसे बडेÞ गांव रणखंडी में दंगाइयों ने 82 साल के शब्बीर को घर में घुस कर गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी देवेंद्र कुमार अर्द्ध सैनिक बलों के साथ मौके पर पहुंचे। नर्सिंग होम में भर्ती शब्बीर की हालत नाजुक बनी हुई है। देवबंद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में दो संप्रदायों के युवकों के बीच झड़प में धारदार हथियार चले। एक अन्य घटना में नूनाबड़ी गांव में एक सब्जी विक्रेता को अज्ञात लोगों ने चाकू घोंप कर घायल कर दिया। http://www.jansatta.com/index.php/component/content/article/1-2009-08-27-03-35-27/51497-2013-09-11-03-32-50 |
Tuesday, September 10, 2013
मुजफ्फरनगर : कर्फ्यू में रही दो घंटे की ढील, शहर में हालात सुधरे
मुजफ्फरनगर : कर्फ्यू में रही दो घंटे की ढील, शहर में हालात सुधरे
No comments:
Post a Comment