Follow palashbiswaskl on Twitter

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity Number2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Zia clarifies his timing of declaration of independence

What Mujib Said

Jyoti Basu is dead

Dr.BR Ambedkar

Memories of Another day

Memories of Another day
While my Parents Pulin babu and Basanti Devi were living

Thursday, December 18, 2014

काकोरी के शहीदों की याद में : काकोरी के शहीदों को सलाम !

काकोरी के शहीदों की याद में : काकोरी के शहीदों को सलाम !

साथियो, 
आज ही के दिन १९ दिसंबर १९२७ को वीर क्रांतिकारियों रोशन सिंह ,अशफ़ाक़ उल्ला खां,रामप्रसाद बिस्मिल को अंग्रेजों ने फंसी दी थी | राजिन्द्र लाहिरी को दो दिन पहले ही १७ दिसंबर को गोंडा में फांसी दे दी गयी थी | राजिन्द्र लाहिरी हमारे कशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एमए. के छात्र थे | जिनकी उम्र उस समय २४ वर्ष थी | हमारे क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत के शोषण -उत्पीड़न से जनता की मुक्ति की लड़ाई लड़ी | और अंग्रेजों द्वारा हमारे देश से लूट कर ले जा रहे खजाने को छीना | जिसे क्रन्तिकारी पार्टी के लिए चंदे के रूप में प्रयोग किया | यही वजह थी कि अंग्रेजों ने इन लोगों को फांसी कि सजा दी |

लेकिन अपने आस-पास नजर डालकर देखिये कि क्या जनता का शोषण-उत्पीड़न बंद हो गया ? क्या प्राकृतिक खनिज सम्पदाओं की लूट ख़त्म हो गयी ? क्या जनता की मुक्ति की लड़ाई ख़त्म हो गयी ? क्या जनता पर दमन बंद हो गया ? नहीं ! कतई नहीं !वह सब आज भी जारी है |

दोस्तों , 
आज जब गोरो के साथ समझौता हो गया है | काले अंग्रेज "ईस्ट इंडिया कंपनी" के तर्ज पर विदेशों में जाकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को देश को लूटने का न्योता दे रहे है | उसका नाम दे रहा है "मेक इन इंडिया" |

देश भर में रेलवे,बिजली,रक्षा व अन्य सभी विभागों को निजी हाथों में सौपा जा रहा है | उसमें साम्राज्यी पूंजी का निवेश किया जा रहा है | जल-जंगल-जमीन व प्राकृतिक खनिज सम्पदाओं को हथियारों के दम पर साम्राज्यवादी कंपनियों को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है | इसमे सभी संसदीय राजनितिक पार्टिया शामिल है | जो जनता इसके खिलाफ मुक्ति की लड़ाई लड़ रही है उस पर "आपरेशन ग्रीन हंट" के तहत फौजी दमन चलाया जा रहा है | और उन्हीं पुराने कानूनों के तहत देशद्रोह का मुक़दमा लगाकर लगातार जेलों में ठूसा जा रहा है | हमारा देश और हमारा भविष्य खतरे में है | अब जब छात्रों-नौजवानो का दायित्व बढ़ गया है तब हम क्रांतिकारियों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे !
http://bcmbhu.blogspot.com/2014/12/blog-post_18.html…


No comments: