Follow palashbiswaskl on Twitter

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity Number2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Zia clarifies his timing of declaration of independence

What Mujib Said

Jyoti Basu is dead

Dr.BR Ambedkar

Memories of Another day

Memories of Another day
While my Parents Pulin babu and Basanti Devi were living

Friday, February 17, 2012

आप दिलीप कुमार की नहीं कर सकते नकल: शाहरूख

आप दिलीप कुमार की नहीं कर सकते नकल: शाहरूख

Friday, 17 February 2012 10:35

मुंबई, 16 फरवरी (एजेंसी) बॉलीवुड किंग शाहरूख खान का कहना है कि वह बेवकूफ थे जो उन्होंने महान अदाकार दिलीप कुमार की नकल करने की कोशिश की । 
शाहरूख ने 2003 में 'देवदास' की रिमेक में मुख्य भूमिका निभाई थी जिसे दिलीप कुमार ने 1955 में विमल राय निर्देशित फिल्म से अपनी अदाकारी से अमर कर दिया ।
नसरीन मुन्नी कबीर की किताब 'द डायलॉग्स ऑफ देवदास' का कल रात विमोचन करते हुए किंग खान ने कहा, ''मैं बेवकूफ था जो मैंने कहा कि मैं देवदास करूंगा । मेरे माता पिता ने 'देवदास 'को बहुत सराहा था इसलिए इसके प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है । मुझे लगता है कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था । ।''

उन्होंने कहा, ''लेकिन मेरे पास दिलीप साहिब का आशीर्वाद था ।''
यह पुस्तक में राजिंदर सिंह बेदी द्वारा लिखी बिमल राय की फिल्म का समूचा डायलॉग है ।
उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने दिलीप कुमार की नकल करने की कोशिश की, अदाकार ने कहा, ''आप दिलीप कुमार की नकल नहीं कर सकते । कोई भी उनकी नकल करने की हिम्मत नहीं कर सकता और जो भी ऐसा करता है वह मेरे तरह बेवकूफ होता है ।''

No comments: