Follow palashbiswaskl on Twitter

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity Number2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Zia clarifies his timing of declaration of independence

What Mujib Said

Jyoti Basu is dead

Dr.BR Ambedkar

Memories of Another day

Memories of Another day
While my Parents Pulin babu and Basanti Devi were living

Thursday, February 9, 2012

अमेठी में माया ने भरी हुंकार, रायबरेली में प्रियंका की ललकार

अमेठी में माया ने भरी हुंकार, रायबरेली में प्रियंका की ललकार

 
Source: dainikbhaskar.com   |   Last Updated 14:27(09/02/12)
 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रियंका गांधी और मायावती ने एक-दूसरे पर निशाना साधा है। 

 

पांच साल बाद अमे‍ठी के दौरे पर पहुंची माया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'कांग्रेस के राजनीतिक द्वेष के कारण केंद्र सरकार ने राज्य को धन नहीं दिया। केंद्र सरकार की जो योजनाएं हैं उसका भी धन नहीं दिया। इसके कारण प्रदेश के विकास में बांधा पहुंची है। हमने अभी सीमित धन में ही राज्य का चौमुखी विकास किया।' 

 

उधर, रायबरेली में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने बच्चों के साथ पहुंची प्रियंका गांधी ने सपा, बसपा और भाजपा को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। प्रियंका के बच्चे रिहान और मिराया भी मंच पर मौजूद थे।
 
प्रियंका ने कहा, 'लोकतंत्र ने आप सभी को स्वतंत्र बनाया है। आपके पास वोट की ताकत है। आप पास किसी को बनाने और नकारने का अधिकार है। पिछले 22 सालों में जैसी सरकारें आई हैं, उससे लगता है कि आपने अपनी ताकत का सही इस्तेमाल नहीं किया है। कुछ राजनीतिक दलों ने आपको अपना वोट बैंक समझ रखा है। आप उन्हे जवाब दें।'
 
केंद्रीय योजनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, 'केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने आपके लिए काम किया है। आपको सूचना और रोजगार का अधिकार दिया है। हम जल्द ही भोजन का अधिकार देने वाले हैं। आप उसकी कीमत समझें। प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस की सरकार आनी जरूरी है।'

No comments: