Follow palashbiswaskl on Twitter

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity Number2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Zia clarifies his timing of declaration of independence

What Mujib Said

Jyoti Basu is dead

Dr.BR Ambedkar

Memories of Another day

Memories of Another day
While my Parents Pulin babu and Basanti Devi were living

Thursday, March 8, 2012

दुनिया में हर 25 में एक अरबपति भारतीय

दुनिया में हर 25 में एक अरबपति भारतीय

Thursday, 08 March 2012 13:40

न्यूयार्क, 8 मार्च (एजेंसी) अनिल और मुकेश अंबानी, अजीम प्रेमजी, नारायणमूर्ति, बिल गेट्स और वारेन बुफे जैसे धनी मानी व्यक्तियों के नामों वाली दुनिया के अरबपतियों की सूची में प्रत्येक 100 नाम में औसतन चार नाम भारतीयों के हैं। यह जानकारी एक अरब डालर :करीब 50 अरब रुपए: से अधिक की सम्पत्ति के मालिकों की एक ताजा सूची से मिलती है जिसे व्यावसायिक पत्रिका फोर्ब्स द्वारा हर वर्ष प्रकाशित किया जाता है।
फोर्ब्स द्वारा जारी इस सूची में 1,226 हस्तियां हैं। इनमें 48 नाम भारतीय हैं जिनकी सम्मिलित सम्पत्ति 194.6 अरब डालर है। इसके अलावा नौ नाम भारतीय मूल के लोगों के हैं जो अब विदेशों में बस गए हैं।
दूससंचार का कारोबार करने वाले मैक्सिको के उद्यमी कार्लोस स्लिम का नाम सूची में सबसे उच्च्पर है। उनकी सम्पत्ति 69 अरब अमेरिकी डालर के बराबार आंकी गयी है। स्लिम के बाद माइक्रोसाफ्ट के प्रवर्तक गेट्स :61 अरब डालर : और बुफे :44 अरब डालर : का स्थान है। 
भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 22.3 अरब डालर की सम्पत्ति के साथ सूची में 19वें स्थान पर हैं। मुकेश :54: की सम्मत्ति एक साल पहले की तुलना में 4.7 अरब डालर कम हो गयी है पर वह सबसे अमीर भारतीय हैं। कृष्णा गोदावरी थाले की रिलायंस गैस परियोजना का उत्पादन घट रहा है। इसका असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा है। 
आर्सेलरमित्तल स्टील कंपनी के एलएन मित्तल :20.7 अरब डालर: के साथ 21वें,  विप्रो के अजीम प्रेम जी  15.9 अरब डालर के साथ 41वें, जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 10.9 अरब डालर के साथ 80वें , बेनेट कोलमेैन की :नवभारत टाइम्स और टाइम्स आफ इंडिया की प्रकाशक:  इंदु जैन 578वें स्थान पर हंै। उनकी सम्पत्ति 2.2 अरब डालर है।
सूची में एयरटेल के सुनील मित्तल 8.1 अरब डालर के साथ 113वें, अनिल अंबानी 7.8 अरब डालर के साथ 118वें स्थान पर हैं। अनिल की बाजार में हैसियत लगातार गिर रही है। 2008 में वह 34.2 अरब डालर के आसामी थे।

भारतीय अरबपतियों में डीएलएफ के केपी सिंह :6.4 अरब डालर:, एचसीएल के शिव नाडर :5 अरब डालर:, फोर्टिस के मलविंदर सिंह :3.5 अरब डालर: गोदरेज के चेयरमैन आदि गोदरेज :2.4अरब डालर :, बजाज ग्रुप के चेयरमैन राहुल बजाज :1.8 अरब डालर: और इन्फोसिस के चेयरमैन एनआर नारायणमूर्ति और परिवार :1.7 अरब डालर: के नाम भी शामिल हैं। 
आधार परियोजना के प्रमुख नंदन नीलकणि, औषधि क्षेत्र के अजय पीरामल और के अंजी रेड्डी 1.4-1.4 अरब डालर की सम्पत्ति के साथ 913वें स्थान पर हैं। 
सूची में शेयर बाजार के खिलाड़ी राकेश झुनझुनवाला :1075वें:, किंगफिशर के विजय माल्या और स्पाइस समूह के बीके मोदी 1153वें स्थान पर हैं। 
सूची में आयरलैंड की नागरिकता प्राप्त पल्लोंजी मिस्Þित्री 9.7 अरब डालर की हैसियत के साथ 96वें नंबर पर हैं। उनके छोटे बेटे सायरस को टाटा उद्योग समूह की कमान संभालने के लिए चुना गया है। इस सूची में टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा का नाम नहीं है। सायर इस वर्ष के अंत में उनसे ही समूह की बागडोर संभालने जा रहे हैं। 
इस वर्ष की सूची में 128 नाम नए हैं जबकि पिछली सूची के 117 नाम बाहर हो गए हैं। 
सूची में सबसे अधिक 425 अरबपति अमेरिका के, 96 रूस के, 95 चीन, 55 जर्मनी, 37-37 ब्रिटेन और हांगकांग, 36 ब्राजील, 25 कनाडा, तथा 24-24 ताइवान और जापान के हैं। 
अमेरिकी अरबपतियों में ओरैकल के लैरी एलिसन 36 अरब डालर, न्यूयार्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग 22 अरब डालर , गूगल के संस्थापक-द्वै सर्गेई ब्रिन ओर लैरीपेज  18.7 अरब डालर, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 17.5 अरब डालर, मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक 8.3 अरब डालर और फैशन की दुनिया की हस्ती राल्फ लारेन 7.5 अरब डालर के नाम प्रमुख हंै।

No comments: