| Wednesday, 07 March 2012 15:45 |
देहरादून, सात मार्च (एजेंसी) बहुमत से कम सीटें पाने के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा ने उत्तराखंड में सरकार गठन की कोशिशें तेज कर दी हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने निर्दलीय और उत्तराखंड क्रांति दल के विधायकों से संपर्क साधने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इस बीच, कांग्रेस का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव प्रभारी चौधरी वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में नयी दिल्ली रवाना हुआ जहां आज पार्टी आलाकमान से सरकार गठन को लेकर चर्चा की जाएगी । विधान सभा की 70 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए जरूरी 36 सीटों का जादुई आंकड़ा नहीं मिल पाया । सबसे चौंकाने वाली बात तो यह रही कि मुख्यमंत्री बी.सी.खंडूरी कोटद्वार सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एस.एस.नेगी के हाथों 4,632 मतों से हार गए । गौरतलब है कि खंडूरी ने अपनी पार्टी की ओर से ''खंडूरी है जरूरी'' मुहिम की अगुवाई की थी ।
|
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago

No comments:
Post a Comment