Follow palashbiswaskl on Twitter

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity Number2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Zia clarifies his timing of declaration of independence

What Mujib Said

Jyoti Basu is dead

Dr.BR Ambedkar

Memories of Another day

Memories of Another day
While my Parents Pulin babu and Basanti Devi were living

Sunday, March 18, 2012

अखिलेश ने पचास विभाग अपने पास रखे

अखिलेश ने पचास विभाग अपने पास रखे


Monday, 19 March 2012 09:14

जनसत्ता ब्यूरो

लखनऊ, 19 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को अपने मंत्रियों को विभाग बांट दिए। उन्होंने चार राज्य मंत्रियों को तरक्की देकर स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बना दिया। मंत्रिमंडल में दूसरे नंबर की हैसियत के मंत्री मोहम्मद आजम खां की भी दोबारा शपथ दिलाई। क्योंकि मुख्यमंत्री के साथ जब उन्होंने शपथ ली थी तो वह अधूरी रह गई थी। अखिलेश ने सूर्यप्रकाश गुप्ता को राज्य का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है। मायावती सरकार के समय एडवोकेट जनरल रहे ज्योतींद्र मिश्र ने सरकार बदलते ही परंपरा के मुताबिक पद से इस्तीफा दे दिया था। 
जिन राज्य मंत्रियों को रविवार को अखिलेश यादव ने तरक्की दी, उनमें राजेंद्र सिंह राणा, अरविंद कुमार सिंह गोप, भगवत शरण गंगवार और अरुण कुमारी कोरी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, सतर्कता, नियुक्ति, सूचना, वित्त, आवास, संस्थागत वित्त, कर व निबंधन, सहकारिता, राज्य संपत्ति, आबकारी, ऊर्जा, प्राविधिक शिक्षा, वन व पर्यावरण और उच्च शिक्षा समेत पूरे 50 विभाग रखे हैं। आजम खां को संसदीय कार्य, मुसलिम वक्फ, नगर विकास, जन संपूर्ति, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन, अल्पसंख्यक कल्याण व हज आदि सात विभाग सौंपे हैं। 

मुख्यमंत्री ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को लोक निर्माण और सिंचाई विभाग का जिम्मा सौंपा है। अहमद हसन को चिकित्सा व स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ व शिशु कल्याण विभाग सौंपे हैं। वकार अहमद शाह को श्रम व सेवा योजन, महेंद्र अरिदमन सिंह को परिवहन, आनंद सिंह को कृषि, कृषि शिक्षा व अनुसंधान और धर्मार्थ कार्य, अंबिका चौधरी को राजस्व, अभाव, सहायता व पुनर्वास, राजा भैया को खाद्य व रसद और कारागार, बलराम यादव को पंचायती राज, अवधेश प्रसाद को समाज कल्याण, ओम प्रकाश सिंह को भूमि विकास व जल संसाधन, पारसनाथ यादव को लघु सिंचाई व पशुधन, रामगोविंद चौधरी को बाल विकास व पुष्टाहार और बेसिक शिक्षा, दुर्गा प्रसाद यादव को स्टांप व न्यायालय शुल्क, पंजीयन व नागरिक सुरक्षा, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को होम गार्ड्स, कामेश्वर उपाध्याय को खेलकूद व युवा कल्याण, राजाराम पांडेय को खादी व ग्रामोद्योग, राजकिशोर सिंह को उद्यान औरा शिव कुमार बेरिया को वस्त्र व रेशम उद्योग विभाग दिए गए हैं। 
स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्रियों में राजेंद्र सिंह राणा को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, अरविंद कुमार सिंह गोप को ग्राम्य विकास, भगवत शरण गंगवार को लघु उद्योग और अरुण कुमारी कोरी को महिला कल्याण व संस्कृति विभाग दिया गया है।

No comments: