लखनऊ, सात मार्च (एजेंसी) सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज राज्यपाल बी. एल. जोशी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल के प्रमुख सचिव जी. बी. पटनायक ने 'बताया कि सपा प्रमुख ने राज्यपाल बी. एल. जोशी से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा औपचारिक रूप से पेश किया। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने मुलायम का दावा स्वीकार करते हुए उन्हें शपथ ग्रहण के लिये उपयुक्त तिथि सुझाने को कहा है। बहुमत मिलने के बाद आज पार्टी संसदीय दल की बैठक के बाद मुलायम शाम करीब छह बजे अपने पुत्र एवं दल के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ राजभवन पहुंचे और उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हुए होली की बधाई भी दी। यह मुलाकात करीब 10 मिनट तक चली। उनके साथ पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन््रद चौधरी भी थे। गौरतलब है कि सपा संसदीय बोर्ड की आज सुबह हुई बैठक के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुलायम राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे । चूंकि पार्टी विधायक दल की बैठक 10 मार्च को प्रस्तावित है इसलिये शपथ ग्रहण का कार्यक्रम उसके बाद ही होगा जिसकी तारीख राजभवन मुलायम के सुझाव पर तय करेगा। |
No comments:
Post a Comment