| Friday, 23 March 2012 17:26 |
लखनउच्च्, 23 मार्च :भाषा: उत्तर प्रदेश में पहली बार पूर्ण बहुमत से सत्तारूढ़ हुई समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव के समय से पहले हो जाने की सम्भावना जताते हुए आज राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनाव घोषणापत्र पर तेजी से अमल करने की सलाह दी। समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा ''हम मुख्यमंत्री नहीं बने, क्योंकि हम आपके बीच रहकर सरकार का काम देखेंगे। छह महीने के अंदर परिवर्तन दिखना चाहिये।'' उन्होंने संगठन को मजबूत, धारदार और अनुशासित बनाने का संकल्प लेने की सीख देते हुए कहा कि सरकार चलाने वाले और संगठन चलाने वाले जब मिलकर काम करेंगे तब परिवर्तन नजर आएगा। |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago

No comments:
Post a Comment