| Saturday, 10 March 2012 14:31 |
प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने जा रहे यादव ने एक सवाल पर कहा कि कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता होगी और इस मुद्दे पर लगातार काम किया जाएगा। साथ ही लापरवाह अफसरों को सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह आगामी 15 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यादव ने पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव की भविष्य में भूमिका के बारे में कहा ''नेता जी :मुलायम: केन््रद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी सक्रिय रहेंगे। हम सब उनके आशीर्वाद और परामर्श से आगे बढ़े हैं। हम सब मिलकर प्रदेश के लिये काम करेंगे।''
|
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago

No comments:
Post a Comment