| Sunday, 16 June 2013 13:39 |
पटना (भाषा)। भाजपा और जदयू के संभावित टूट से जुड़े घटनाक्रम पर 'देखो और इंतजार करो' की नीति पर चल रही कांग्रेस के एक विधायक ने आज राजग से अलग होने पर धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत बनाने के लिए नीतीश कुमार सरकार को समर्थन देने की वकालत की है। किशनगंज के बहादुरगंज से कांग्रेस विधायक तैसीफ आलम ने प्रेट्र से कहा, ''अगर जदयू सम्प्रदायिक भाजपा से अलग होती है तब हमें नीतीश कुमार सरकार का समर्थन करना चाहिए।'' मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अप्रैल में आलम के यहां विवाह समारोह में हिस्सा लेने किशनगंज गए थे। बहरहाल, कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि यह आलम का निजी विचार हो सकता है। उन्होंने कहा, '' जदयू के साथ गठबंधन होगा या नहीं, इसके बारे में कोई भी फैसला पार्टी आलाकमान की ओर से लिया जायेगा।'' सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान का उल्लेख किया जिसमें कहा गया है कि ऐसे निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेता लेंगे। |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago

No comments:
Post a Comment