| hursday, 08 March 2012 17:43 |
इस बार की होली राजनीतिक रंग में रंगी दिखी, पर प्रदेश में आम जनता ने होली का त्यौहार पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया तथा एक दूसरे को होली कर रंग गुलाल लगा कर बधाइयां दी और होली के अवसर पर खिलायी जाने वाली गुझियां से उनका मुंह मीठा कराया। पूरे प्रदेश में भोर में होलिका दहन के बाद से रंगों का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है तथा शांति और व्यवस्था बनाये रखने के सुरक्षा बल पूरी चौकसी बरत रहे हैं। प्रदेश के अन्य भागों से भी होली का त्यौहार शांति पूर्ण ढंग से उल्लास के साथ मनाया जा रहा है और आधिकारिक सूत्रों ने इस दौरान प्रदेश में किसी अप्रिय घटना की जानकारी से इंकार किया है।
|
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago

लखनऊ, आठ मार्च (एजेंसी) उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में मिली शानदार कामयाबी के बाद छह मार्च से ही शुरु हुआ होली का जश्न आज भी जारी रहा, मगर अन्य राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर होली के जोश पर सन्नाटा ही हावी रहा। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव हर साल की तरह होली का त्यौहार मनाने के लिए अपने गांव सैफई पहुंचे और वहां अपने परिवार के लोगों और समर्थकों के साथ होली खेली।
No comments:
Post a Comment