| Friday, 09 March 2012 18:25 |
नयी दिल्ली, नौ मार्च (एजेंसी) देश में 48 अरबपतियों की कुल संपत्ति सरकार के पिछले वित्त वर्ष के उपभोग व्यय से अधिक है। साथ ही यह देश के राजकोषीय घाटे से भी ज्यादा है। इन धनकुबेरों का नेटवर्थ 10 लाख करोड़ रुपये है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार चालू मूल्य पर जीएफसीई 2011-12 में 10,23,829 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो पिछले वित्त वर्ष में 9,10,719 करोड़ रुपये था। फोर्ब्स ने 2012 की अरबपतियों की सूची में 48 भारतीयों का नाम रखा है। इसके अलावा सूची में भारतीय मूल के नौ लोग भी हैं जो विदेश में रहते हैं। सूची में मुकेश अंबानी दुनिया में सबसे धनवान भारतीय के रूप में अपनी स्थिति पर बरकरार हंै। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन 54 वर्षीय मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 22.3 अरब डालर है और वह धनवानों की वैश्विक सूची में वह 19वें स्थान पर हैं। |
घूस न लेने वाले दिनेश त्रिवेदी को तृणमूल का नोटिस
10 years ago

No comments:
Post a Comment