Follow palashbiswaskl on Twitter

PalahBiswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity Number2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Zia clarifies his timing of declaration of independence

What Mujib Said

Jyoti Basu is dead

Dr.BR Ambedkar

Memories of Another day

Memories of Another day
While my Parents Pulin babu and Basanti Devi were living

Wednesday, June 3, 2015

ममता को साथ न लाएं मोदी दिखाएंगे काले झंडे:बांग्लादेशी हिंदू संगठन

ममता को साथ न लाएं मोदी दिखाएंगे काले झंडे:बांग्लादेशी हिंदू संगठन

नई दिल्ली/ढाका।बांग्लादेश के एक हिंदू संगठन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने बांग्लादेश दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शामिल नहीं करने की मांग की है।हिंदू संगठन वेदांता संस्कृति मंच ने आरोप लगाया है कि ममता का झुकाव इस्लामी कट्टरपंथियों की ओर है इसलिए पीएम को उन्हें अपने दौरे में शामिल नहीं करना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को 2 दिनों के बांग्लादेश दौरे पर जा रहे हैं।
बांग्लादेश के हिंदू संगठन वेदांता संस्कृति मंच ने कहा है कि यदि ममता बनर्जी बांग्लादेश यात्रा पर आती हैं तो संगठन उन्हें काले झंडे दिखाएगा।संगठन ने सभी आजादी समर्थक ताकतों से ऐसा करने को कहा है।संगठन के महासचिव बिनय भूषण जॉयभर ने ढाका में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा 'हमारा मानना है कि आतंकवादी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर बांग्लादेश और भारत विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं।
ममता बनर्जी पांच जून को ढाका पहुंचेगी और 6 जून को प्रधानमंत्री मोदी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगी।पीएम के इस दौरे पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ सीमा के नजदीक की जमीनों से जुड़े समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे।ममता इस समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद छह जून को लौट जाएंगी।

No comments: